हमारे देवभूमि में खूबसूरत लड़कियों की कमी नहीं है। यहां की कई लड़कियों ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा है, तो कई खूबसूरत लड़कियां मॉडलिंग में अपना कैरियर बना रही है। आज हम आपको एक ऐसी ही मॉडल से मिलाने जा रहे हैं। जो ज्यादा फेमस तो नहीं है लेकिन आजकल खूबसूरती के मामले पूरे देश में खूब चर्चा बटोर रही है।
हम जिस मॉडल की बात कर रहे हैं उनका नाम आयुषी यशवर्धन है और वह उत्तराखंड के देहरादून की रहनी वाली हैं। आयुषी बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड हैं। दिल्ली में मोडलिंग का काम करती हैं। आजकल इस मॉडल की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि हाल ही में इस मॉडल ने ‘मिस इंडिया ओशियन’ का खिताफ जीता है।
आयुषी अब चीन में होने वाले ब्यूटी कांटेस्ट एशियन अवार्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी बता दें कि आयुषी ने मसूरी से स्कूली और स्नातक की शिक्षा हासिल की है उसके बाद वह मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
आयुषी खूबूसरत होने के साथ-साथ एक्टिंग में भी परिपूर्ण हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। मिस इंडिया ओशियन खिताफ जितने के बाद उनकी खूबसूरती की चर्चा चारों और हो रही है।
दरअसल, आयुषी मॉडलिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं। और इसके लिए वो कई शोज में हिस्सा भी ले चुकी हैं। आयुषी का सपना है कि वह बड़े-बड़े डिजाइनरों के शो का हिस्सा बनें और देश और प्रदेश का नाम रोशन करे। ')}