युवा गायक कलाकार आशीष चमोली का नया गीत ‘सोंगू नि होंदू’ रिलीज होते ही छा गया। यू-ट्यूब पर एक दिन में ही गीत को एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं हजारों दर्शकों ने गीत की तारीफ की है। आशीष चमोली ने इस बार अपना ऑफिसियल गीत लॉन्च किया है। गाने में उनकी मीठी आवाज दिल छू जाती है.. उत्तराखंड के गीत-संगीत को आगे बढ़ाने वाले युवाओं में से एक चेहरा आशीष चमोली भी हैं। उत्तराखंड में बदलते म्यूजिक के लिए ये एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है ऐसे युवा बेहतरीन अंदाज में गढ़वाली गाने ला रहे हैं जो युवाओं को पसंद आते हैं और इसका परिणाम यह होगा कि वे अपनी भाषा और संस्कृति की ओर आकर्षित होंगे।
आशीष चमोली का यह गीत इसलिए भी ज्यादा जबरदस्त है क्योंकि वो वीडियो गीत को आज की युवाओं की पसंद के हिसाब से बना रहे हैं। अभिनय के मामले गढ़वाली गीतों को सादगी से जो मॉडर्न अंदाज दिया जा रहा है वह भी शानदार है। उनके इस नये गीत में खूबसूरत संगीत, दिलकश लोकेशंस देखने लायक हैं। यह आशीष चमोली की ही पहल है कि नेशनल टीवी AAHO MUSIC पर भी गढ़वाली गीत बजते हैं। ‘सोंगू नि होंदू’ गीत में भी अभिनय को काफी पसंद किया गया है।
रितु रावत ने आवाज में आशीष चमोली का साथ दिया हैं वहीं, एक्टिंग में वंशिता डोगरा उनके साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो गीत में संगीत यमनजीत मंगोली ने दिया है और गीत का निर्देशन अमित गरिया ने किया है। दीपक ममगाईं ने गीत को लिखा है और अरविन्द बिष्ट ने कोरियोग्राफ किया है। कुल मिलाकर गीत जबरदस्त बना है। आप भी रुहान भरद्वाज के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर जाकर जरूर देखें, नए अंदाज में आये इस गढ़वाली गीत को आप यहां भी देख सकते हैं। गीत के बोल हैं- तेरी स्वाणी मुखड़ी मेरु, मन भरमेगे, मुल-मुल कु हिंसण तेरु, जिया कोरी लीगे।। पर यु रूसाणु, जरा सी बात्यों मा, कनि बकी बात कू ह्वेव्हेगे।। देखिये वीडियो-
')}